महाराष्ट्र पुलिस के योगेश कमलेकर को पितृशोक; पूर्व सैनिक विजय बाबूराव कमलेकर का निधन |

Share:

संत निरंकारी मिशन से जुड़े 66 वर्षीय विजय कमलेकर के निधन से परिवार और परिचितों में शोक

पालघर/सांगली | रिपोर्टर – पराग यादव

सांगली जिले की कवठेमहांकाळ तहसील के अलकुड (एस) निवासी, संत निरंकारी मिशन से जुड़े सेवाभावी महात्मा एवं पूर्व सैनिक विजय बाबूराव कमलेकर का 66 वर्ष की आयु में हृदयाघात के कारण दुखद निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक व्याप्त है।

विजय बाबूराव कमलेकर भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके थे। वे संत निरंकारी मिशन से भी जुड़े हुए थे और अपनी सेवाभावी प्रवृत्ति के लिए परिचित थे।

उनके पुत्र योगेश कमलेकर महाराष्ट्र पुलिस में पालघर जिले के मनोर में कार्यरत हैं। पिता के निधन से कमलेकर परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। दिवंगत विजय कमलेकर अपने पीछे पुत्र, बहू और पोते-पोतियों सहित परिवार छोड़ गए हैं।

विजय बाबूराव कमलेकर के निधन पर क्षेत्र के रिश्तेदारों, परिचितों और शुभचिंतकों द्वारा शोक व्यक्त किया जा रहा है। कमलेकर परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए उनके सेवाभावी स्वभाव और परिवार के प्रति समर्पण को याद किया जा रहा है।

परिजनों और परिचितों ने उनके निधन को परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।

रिपोर्टर – पराग यादव, पालघर राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक ‘तृप्ति प्रमाण’

Share: