बोईसर के महाराष्ट्र खादी भंडार में महात्मा गांधी जयंती पर विशेष आयोजन |

Share:

खादी वस्त्रों और रेडीमेड परिधानों पर विशेष छूट की घोषणा, गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति

बोईसर, पालघर | संवाददाता: पराग यादव

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर बोईसर पश्चिम स्थित ओसवाल एम्पायर, गणेश मंदिर के सामने महाराष्ट्र खादी भंडार में श्रद्धा, गरिमा और उत्साह के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सेवा के विचारों को याद किया और उनके आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में खादी को स्वदेशी स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में खादी के कपड़ों में आधुनिक डिजाइन के साथ ट्रेंडिंग रेडीमेड परिधानों की नई श्रृंखला भी उपलब्ध है। इससे लोगों में खादी पहनने के प्रति रुचि बढ़ रही है।

वक्ताओं के अनुसार, खादी की बढ़ती मांग से खादी ग्रामोद्योग से जुड़े बुनकरों और कामगारों को भी आर्थिक मजबूती मिलने में मदद मिलती है।

खादी और रेडीमेड परिधानों पर विशेष छूट

महात्मा गांधी जयंती और आगामी त्योहारों के अवसर पर महाराष्ट्र खादी भंडार के प्रमुख बी. के. सिंह ने विशेष छूट की घोषणा की।

उन्होंने बताया कि खादी कपड़ों और रेडीमेड परिधानों की खरीद पर आगामी एक पखवाड़े तक विशेष छूट दी जा रही है। इस छूट का लाभ ग्राहक खादी एवं रेडीमेड वस्त्रों की खरीद पर उठा सकेंगे।

गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी ब्रह्मदेवजी चौबे, स्वामीनाथ पाण्डेय, शोभनाथ त्रिपाठी, सुरेश आर. दुबे, रविकांत (राजू) शर्मा, संदीप शर्मा, मनोज मिश्रा, विजय पाण्डेय, रो. रामनारायण गोयल, रो. वी.डी. पदमवार, जगदीश भूते, प्रसिद्ध लोकगायक दिनेश्वर कुशवाहा, शैलवाला सिंह यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक, मीडियाकर्मी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर बी. के. सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और उपस्थित लोगों का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।

रिपोर्ट: पराग यादव
स्थान: बोईसर, पालघर
तृप्ति प्रमाण

Share: