मुंबई। लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘महाभारत’ में भगवान श्रीकृष्ण की यादगार भूमिका निभाकर देशभर के दर्शकों के बीच विशेष पहचान बनाने वाले अभिनेता एवं बहुआयामी व्यक्तित्व डॉ. नितीश भारद्वाज ने डी फैक्टरी को-वर्किंग स्पेस का स्नेहपूर्ण दौरा किया।
इस अवसर पर डी फैक्टरी परिवार की ओर से डॉ. नितीश भारद्वाज का शाल, पुष्पगुच्छ और श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। उनकी सहज उपस्थिति, प्रसन्नचित्त व्यवहार और आत्मीय संवाद ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
डॉ. भारद्वाज के साथ हुई बातचीत के दौरान कला, समाज और विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ। उनके साथ बिताया गया समय डी फैक्टरी परिवार के लिए यादगार अनुभव रहा।
इस अवसर पर डी फैक्टरी को-वर्किंग स्पेस, डार्क हॉर्स मीडिया और डी सोल्युशन्स स्टडी अब्रॉड के डायरेक्टर नितीन केशव म्हात्रे ने डॉ. नितीश भारद्वाज का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
नितीन केशव म्हात्रे ने कहा कि डॉ. भारद्वाज जैसी बहुआयामी शख्सियत का संस्थान में आगमन पूरे परिवार के लिए सम्मान और गौरव का विषय है।
डी फैक्टरी परिवार ने डॉ. नितीश भारद्वाज के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके स्नेहपूर्ण आगमन के लिए आभार जताया।
रिपोर्ट: तृप्ति प्रमाण




