गांधी विचार और संविधान पर मंथन, ‘बापू, संविधान और हम’ कार्यक्रम का आयोजन |

Share:

ठाणे |

महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आजाद ज़बान डिजिटल मीडिया और अल हरम एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में मुंब्रा के कौसा स्थित नूर बाग हॉल में ‘बापू, संविधान और हम’ विषय पर जनजागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के विचारों, भारतीय संविधान और नागरिकों की जिम्मेदारियों को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में दिल्ली से आए सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महमूद प्राचा, प्रसिद्ध लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़, जंतर-मंतर छात्र आंदोलन से जुड़े युवा मोहम्मद जुनैद, इरफान अंसारी तथा जंतर-मंतर सीजेपी आंदोलन से जुड़े मुशीर (समीर) प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महात्मा गांधी के विचारों, संविधान में नागरिकों को दिए गए अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों की भूमिका पर चर्चा की। इस दौरान युवाओं की भागीदारी और उनकी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक समझ को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

आयोजकों के अनुसार, संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, समानता और जिम्मेदारियों का आधार है। ऐसे संवाद और जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक सोच को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share: