मनोर, पालघर | संवाददाता: तृप्ति प्रमाण
पालघर जिले के मनोर बाजार क्षेत्र में अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की बिक्री के खिलाफ मनोर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ही दिन दो किराना दुकानों और उनसे जुड़े स्थानों पर छापेमारी कर काले गुड़ और नौसादर का स्टॉक जब्त किया। दोनों कार्रवाइयों में कुल 3 लाख 53 हजार 560 रुपये कीमत का माल जब्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 3 बजे मनोर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पहली कार्रवाई में 2.46 लाख रुपये का माल जब्त
पहली कार्रवाई आशीष प्रकाश जैन की ललित किराना दुकान और उसके गोदाम में की गई। यहां से काले गुड़ की 136 बोरियां, अतिरिक्त 18 बोरियां और नौसादर की 650 टिकियां जब्त की गईं। पुलिस के अनुसार, इस जब्त माल की कुल कीमत 2 लाख 46 हजार 500 रुपये है।
दूसरी दुकान से 1.07 लाख रुपये की सामग्री जब्त
दूसरी कार्रवाई की किराना दुकान पर की गई। यहां से काले गुड़ की 57 बोरियां और नौसादर की टिकियों के बॉक्स जब्त किए गए। इस माल की कीमत 1 लाख 7 हजार 60 रुपये बताई गई है।
दो अलग-अलग मामले दर्ज
पुलिस ने दोनों दुकानदारों के खिलाफ महाराष्ट्र शराबबंदी अधिनियम, 1949 की धारा 65 (फ) के तहत मामला दर्ज किया है। मनोर पुलिस थाने में अपराध रजिस्टर क्रमांक 228/2026 और 227/2026 के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
यह कार्रवाई परिवीक्षाधीन उपविभागीय पुलिस अधिकारी लाड तथा सहायक पुलिस निरीक्षक रत्नदीप सालोखे के मार्गदर्शन में की गई। दोनों मामलों की आगे की जांच मनोर पुलिस कर रही है।
मनोर बाजार क्षेत्र में एक ही दिन दो दुकानों पर हुई इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई है।
संवाददाता: तृप्ति प्रमाण
राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक – तृप्ति प्रमाण


