ताजा खबरें

मिशन शक्ति टीम का सम्मान: नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने वाली महिला पुलिस टीम को व्यापार मंडल ने दिया सम्मान”

मुरादाबाद, — संयुक्त व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल (जॉनी) के नेतृत्व में आज थाना मझोला क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में, मिशन शक्ति कार्यक्रम की क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया तथा उनकी महिला पुलिस टीम को विशेष सम्मानित किया गया। इस टीम ने हाल ही में एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इस अवसर पर, टीम की नेतृत्वकर्ता पूजा यादव एवं उनकी सम्पूर्ण महिला पुलिस टीम को संयुक्त व्यापार मंडल द्वारा स्मृति चिह्न (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अवसर पर बोलते हुए, व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल (जॉनी) ने कहा, “पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रण विजय सिंह जी के प्रभावी नेतृत्व में मुरादाबाद नगर में कानून व्यवस्था उत्कृष्ट स्तर पर है, जिससे व्यापारिक वर्ग काफी संतुष्ट है। इसी आशा में कि महिला सुरक्षा और बाल सुरक्षा के प्रति पुलिस प्रशासन का यह सकारात्मक दृष्टिकोण बना रहेगा, हमने आज मिशन शक्ति की बहादुर महिला पुलिस टीम को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया है।”

इस कार्यक्रम में व्यापार मंडल के कई प्रमुख सदस्यों ने भी भाग लिया और महिला सशक्तिकरण व कानून व्यवस्था के प्रति पुलिस प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।


वरिष्ठ संवाददाता: शरद शर्मा
तृप्ति प्रमाण

Sharad Sharma

Senior Journalist & Chief Editor covering breaking national and international news stories.