मुंबई–अहमदाबाद हाईवे (NH-48) पर वसई फाटा के पास बुधवार को एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार एक पिकअप गाड़ी का अचानक टायर मुड़ गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सीधे डिवाइडर से जा टकराई। हादसा काफी जोरदार था, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में चालक सहित किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद कुछ समय तक हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के काफी देर बाद तक मौके पर न तो कोई पुलिसकर्मी पहुंचा और न ही प्रशासन की कोई टीम दिखाई दी। इससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। हाईवे जैसे व्यस्त मार्ग पर दुर्घटना के बाद भी समय पर सहायता नहीं पहुंचना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
संवाददाता: साहिल यादव