---Advertisement---

मक्खियाँ भगाने के लिए मछलियों पर ही छिड़का कीटनाशक |

---Advertisement---

महाराष्ट्र के वसई क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना का वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि मछली बेचने के दौरान मक्खियों को दूर रखने के लिए कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि स्प्रे केवल आसपास ही नहीं बल्कि मछलियों के ऊपर भी किया जा रहा है। खाद्य सामग्री के पास इस प्रकार के रासायनिक स्प्रे का उपयोग स्वास्थ्य के लिए बेहद जोखिम भरा माना जाता है। जानकारों का कहना है कि इस तरह के केमिकल यदि खाने की चीजों के संपर्क में आते हैं तो यह लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकते हैं। अब यह देखना अहम होगा कि संबंधित विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए क्या कदम उठाता है।

संवाददाता: साहिल यादव

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh