विजय नगर स्थित मनपा अस्पताल में चल रहा था इलाज, पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू की
नालासोपारा: नालासोपारा पूर्व के विजय नगर स्थित मनपा अस्पताल में करंट लगने से घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना गुरुवार की बताई जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मृतक की पहचान राजेश प्रेमलाल गुप्ता (45) के रूप में हुई है। वह नालासोपारा पूर्व के ओसवाल नगरी स्थित साई सवेरा अपार्टमेंट के रूम नंबर 113 में रहते थे।
गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया था भर्ती
जानकारी के मुताबिक, बिजली का करंट लगने के बाद राजेश गुप्ता की हालत गंभीर हो गई थी। उन्हें उपचार के लिए नालासोपारा पूर्व स्थित मनपा अस्पताल विजय नगर में भर्ती कराया गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। उपचार के दौरान शाम करीब 4:30 बजे डॉक्टरों ने राजेश गुप्ता को मृत घोषित कर दिया।
मौत की परिस्थितियों की जांच जारी
पुलिस ने मामले में आकस्मिक मृत्यु की कार्रवाई दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करंट लगने की घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसका वास्तविक कारण क्या था, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
पुलिस ने शव को आवश्यक प्रक्रिया के लिए कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



