---Advertisement---

विधायक स्नेहा दुबे पंडित के जनसंपर्क कार्यालय में मनाया गया ऐतिहासिक जीत का जश्न |

---Advertisement---

तृप्ति प्रमाण। राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक ✍️ संवाददाता: साहिल यादव

📍 वसई (महाराष्ट्र)

वसई पश्चिम स्थित विधायक स्नेहा दुबे पंडित के जनसंपर्क कार्यालय में आज पश्चिम बंगाल, असम और पुद्दुचेरी राज्यों में मिली ऐतिहासिक चुनावी जीत के उपलक्ष्य में भव्य जश्न मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ अपनी खुशी जाहिर की।

इस अवसर पर विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विजय जनता के विश्वास, विकास की राजनीति और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रत्येक कार्यकर्ता के कठिन परिश्रम और जनता के आशीर्वाद का प्रतीक है।

उन्होंने आगे कहा कि यह जनादेश देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर जनता के अटूट विश्वास को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे नई ऊर्जा और उत्साह के साथ जनसेवा में जुटे रहें।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे माहौल में विजय उत्सव का जोश साफ झलक रहा था।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh