पटना/समस्तीपुर। बाढ़ अनुमंडल के उमानाथ घाट के समीप बुधवार को एक बड़ा नाव हादसा हुआ। बिंद टोली के 14 लोग खेती के काम से समस्तीपुर जिला के सुल्तानपुर दियारा जा रहे थे। वापसी के दौरान तेज हवा चलने से नाव अनियंत्रित होकर पलट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद राहत और बचाव दल ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। अब तक 7 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 3 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। चार लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगी हुई हैं।
जिला प्रशासन समस्तीपुर और पटना आपस में समन्वय बनाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। बाढ़ अनुमंडल के पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन की पूरी टीम मौके पर मौजूद है। पटना के जिलाधिकारी स्वयं स्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बचाव दल के काम में सहयोग करें। मौके पर लगातार स्थिति की समीक्षा की जा रही है।
तृप्ति प्रमाण ब्यूरो चीफ विनोद प्रसाद
समस्तीपुर में नाव पलटी: 3 शव बरामद, 4 लापता, 7 की जान बचाई गई |
by विनोद प्रसाद
Published On: May 28, 2026 5:26 pm
---Advertisement---