---Advertisement---

पालघर में सड़क सुरक्षा का अनोखा अभियान: बारिश में दुर्घटनाएं रोकने के लिए गौवंश के गले में बांधे गए रिफ्लेक्टिव कॉलर |

---Advertisement---

पालघर, तृप्ति प्रमाण: बारिश के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं और आवारा पशुओं की सुरक्षा को लेकर पालघर में एक खास पहल की गई है। इनर व्हील क्लब ऑफ पालघर और बजरंग दल ने मिलकर ‘दिखेंगे तो बचेंगे’ नाम का एक अनोखा अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत आवारा गायों और बैलों के गले में रिफ्लेक्टिव कॉलर बेल्ट बांधे गए हैं।

दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम

बारिश के दिनों में धुंध और कम रोशनी के कारण सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है। अक्सर सड़कों पर घूमते पशु वाहनों की चपेट में आ जाते हैं। आयोजकों का मानना है कि रिफ्लेक्टिव कॉलर बांधने से रात के समय वाहनों की हेडलाइट में ये पशु दूर से ही चमकते हुए दिखाई देंगे। इससे वाहन चालकों को ब्रेक लगाने का समय मिलेगा और बड़े हादसे टल जाएंगे। इस काम के लिए क्लब की तरफ से 300 कॉलर बेल्ट वितरित किए गए हैं।

सामाजिक जिम्मेदारी का निभाया फर्ज

इनर व्हील क्लब ऑफ पालघर की अध्यक्ष एडवोकेट विनिता पाटिल ने बताया कि गौ संरक्षण और सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान लंबे समय से सोचा जा रहा था। समाज के लिए कुछ ठोस करने के मकसद से इसे जमीन पर उतारा गया है। उन्होंने अन्य सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से भी इस तरह के जनहित के कार्यों में आगे आने की अपील की है।

अभियान में शामिल रहे ये लोग

इस मौके पर क्लब की सचिव आसिफून धनानी, पूर्व अध्यक्ष प्रीति शाह, अनिशा शाह, स्वाती पाटिल और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ‘सुरक्षित सड़कें, सुरक्षित जीवन’ का संदेश देता यह अभियान पालघर में सामाजिक जिम्मेदारी की एक अच्छी मिसाल बनकर सामने आया है।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh