---Advertisement---

विधान परिषद सदस्य रवींद्र फाटक ने हितेंद्र ठाकुर समेत अन्य नेताओं से की मुलाकात, विकास कार्यों पर हुई चर्चा |

---Advertisement---

तृप्ति प्रमाण राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक। ठाणे-पालघर विधान परिषद क्षेत्र से निर्विरोध निर्वाचित होने वाले नए सदस्य रवींद्र फाटक ने क्षेत्र के प्रमुख नेताओं से शिष्टाचार भेंट का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने मुंबई के वसई-विरार में बहुजन विकास आघाड़ी के प्रमुख एवं पूर्व विधायक हितेंद्र ठाकुर (अप्पा) से मुलाकात की।

विकास और जनहित के मुद्दों पर मंथन

नवनिर्वाचित सदस्य रवींद्र फाटक ने हितेंद्र ठाकुर से आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, आम जनता की समस्याओं और आगामी योजनाओं पर विस्तृत रूप से बातचीत हुई।

भाजपा विधायकों से भी की भेंट

हितेंद्र ठाकुर के अलावा, रवींद्र फाटक ने भाजपा विधायक स्नेहा दुबे पंडित और विधायक राजन नाईक से भी शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने इन नेताओं से भी आशीर्वाद लिया और स्थानीय विकास कार्यों व समन्वय को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की।

ये रहे मौजूद

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान वसई-विरार महानगरपालिका के महापौर अजीव पाटिल, उपमहापौर मार्शल लोपिश, नगरसेवक पंकज देशमुख और नगरसेवक प्रकाश वाझे सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

👁️ 1 Views

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh