---Advertisement---

कोकण में मानसून का आगमन, वसई-विरार में कब गिरेगी पहली बारिश?

---Advertisement---

कोकण क्षेत्र में मानसून ने शनिवार को दस्तक दे दी है। इसके साथ ही वसई-विरार के लोगों की निगाहें अब अपनी बारी का इंतजार करने लगी हैं। इससे पहले सप्ताह की शुरुआत में हुई प्री-मानसून बारिश ने मौसम में कुछ राहत दी थी, लेकिन गुरुवार से शहर में एक बार फिर भीषण गर्मी और उमस बढ़ गई है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, इस साल मानसून पिछले वर्ष की तुलना में तीन दिन की देरी से 4 जून को केरल पहुंचा। इसके बाद मानसूनी हवाओं ने उत्तर की ओर बढ़ते हुए 5 जून तक कर्नाटक, तमिलनाडु और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर लिया। गोवा और अरब सागर के कुछ क्षेत्रों में भी मानसून सक्रिय हो चुका है। शनिवार को यह सिस्टम कोकण तक पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि कोकण में प्रवेश के बाद मानसून जल्द ही मुंबई और उत्तर कोकण के वसई-विरार क्षेत्र में भी सक्रिय हो सकता है।

बिजली कटौती से नागरिक परेशान

गर्मी और उमस के बीच वसई-विरार में लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई इलाकों में ट्रांसफॉर्मर फुंकने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की खबरें मिल रही हैं। दिन में दो से तीन घंटे तक बिजली गुल रहने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बिजली न होने के कारण पंखे और कूलर बंद हैं, जिससे लोगों को चिलचिलाती धूप और उमस का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को लेकर नागरिकों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

👁️ 1 Views

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh