---Advertisement---

पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों का बचाव जरूरी: राजीव पाटील, जन्मदिन पर वृक्षारोपण और स्वास्थ्य शिविर आयोजित |

---Advertisement---

विरार। बदलते मौसम और बिगड़ते पर्यावरण को देखते हुए अब सिर्फ पेड़ लगाना काफी नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। यह बात वसई-विरार महानगरपालिका के पूर्व महापौर राजीव पाटील ने कही। वे विरार में राज वसंत पाटील के जन्मदिन पर आयोजित एक वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पेड़ जरूर लगाएं और उसकी जिम्मेदारी भी खुद निभाएं।

पूर्व महापौर ने दी पर्यावरण बचाने

राजीव पाटील ने अपने संबोधन में बताया कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ों को जीवित रखना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने राज वसंत पाटील की इस सामाजिक पहल की तारीफ की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उनके साथ मौजूद अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पर्यावरण बचाने के संकल्प को दोहराया।

जन्मदिन पर लगा स्वास्थ्य शिविर

6 जून को राज वसंत पाटील का जन्मदिन सामाजिक कामों के साथ मनाया गया। इस दिन शहर के कई सामाजिक, राजनीतिक और शिक्षा जगत के लोगों ने उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं। इसी दौरान पूर्व महापौर राजीव पाटील ने राज पाटील द्वारा आयोजित एक भव्य स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया और स्वास्थ्य जांच करवाई।

नागरिकों को मिलीं सरकारी योजनाओं का लाभ

जन्मदिन के खास मौके पर जनसेवा मित्र मंडल और विठ्ठलवाड़ी मित्र मंडल ने मिलकर विरार पूर्व में एक विशेष कैंप का आयोजन किया। यहां नागरिकों को बिना किसी शुल्क के कई सरकारी सेवाएं दी गईं। लोगों ने नए मतदाता पहचान पत्र, आयुष्मान भारत कार्ड, वरिष्ठ नागरिक प्रमाण पत्र और आधार कार्ड से जुड़ी सुविधाओं का लाभ उठाया। बच्चों के नए आधार कार्ड और हेल्थ कार्ड बनाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

जनसेवा का बना अनोखा उत्सव

पेड़ लगाने के अभियान में स्थानीय सामाजिक संस्थाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दिन भर चले इन कार्यक्रमों ने राज वसंत पाटील के जन्मदिन को एक आम जश्न के बजाय समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण का एक बेहतरीन उदाहरण बना दिया।

👁️ 4 Views

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh