---Advertisement---

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मेधावी छात्रों का सम्मान; विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापन की घोषणा |

---Advertisement---

पटना (तृप्ति प्रमाण)। श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा जगत को लेकर कई बड़ी घोषणाएं कीं और बिहार की प्रतिभाओं की भूर-भूर प्रशंसा की।

विक्रमशिला विश्वविद्यालय और मॉडल स्कूलों की बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आगामी एक वर्ष के भीतर विक्रमशिला विश्वविद्यालय का पुनर्स्थापन किया जाएगा। इसके अलावा, जुलाई माह से राज्य के प्रत्येक प्रखंड में ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ के रूप में मॉडल विद्यालयों की स्थापना की जाएगी। उनका उद्देश्य है कि शिक्षा की गुणवत्ता इतनी बेहतर हो कि कॉन्वेंट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी यहां नामांकन लें।

बिहार की प्रतिभाओं पर जताया गर्व

संबोधन में सीएम ने कहा कि देश के हर क्षेत्र में बिहार की प्रतिभाएं अपनी विशिष्ट पहचान बना रही हैं। उन्होंने गर्व से कहा कि देश में ‘टॉप से बॉटम तक बिहारी हैं’। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि युवाओं की मेहनत और संकल्प ही विकसित और समृद्ध बिहार की मजबूत नींव है। यह सम्मान केवल प्रतिभा का नहीं, बल्कि बिहार के उज्ज्वल भविष्य का है।

शिक्षा मंत्री की रही विशेष उपस्थिति

इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिक्षा और प्रतिभा के सम्मान का यह आयोजन प्रेरणादायी रहा।

(ब्यूरो चीफ विनोद प्रसाद की रिपोर्ट)

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh