मुंबई (तृप्ति प्रमाण): महाराष्ट्र विधानमंडल के आगामी मानसून सत्र 2026 की शुरुआत से ठीक पहले रविवार को मुंबई में एक पारंपारिक चाय-सम्मेलन (चाहपान) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रमुख रूप से शिरकत की।
शीर्ष नेताओं की रही उपस्थिति
इस चाय-सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित विधानमंडल के विभिन्न दलों के सदस्य और प्रमुख नेता मौजूद रहे। राज्य की राजनीति में इस कार्यक्रम को सत्र से पहले की एक महत्वपूर्ण औपचारिकता मानी जाती है।
जनहित और विकास के मुद्दों पर चर्चा
कार्यक्रम के दौरान आगामी मानसून सत्र में उठाए जाने वाले जनहित और विकास संबंधी प्रमुख मुद्दों पर नेताओं के बीच अनौपचारिक चर्चा हुई। इस सत्र को राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें विभिन्न नीतिगत निर्णयों, विकास कार्यों और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।
सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ कार्यक्रम
यह कार्यक्रम एक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सभी दलों के सदस्यों ने सत्र की सफलता और राज्य के विकास को लेकर अपनी तैयारियों पर विचार-विमर्श किया।