---Advertisement---

पटना के गांधी मैदान क्षेत्र में पुलिस की छापेमारी, होटल से 10 महिलाएं और एक युवक हिरासत में |

---Advertisement---

पटना। राजधानी पटना के गांधी मैदान क्षेत्र में पुलिस ने देर रात एक होटल पर छापेमारी की है। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई के दौरान होटल से 10 महिलाओं और युवतियों के साथ एक युवक को हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई पश्चिमी पुलिस अधीक्षक संकेत कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई।

लंबे समय से चल रही थी गुप्त सूचना

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस होटल में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों की गुप्त सूचना मिल रही थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पश्चिमी एसपी के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। टीम ने देर रात होटल में अचानक छापेमारी की। पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोग भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस की घेराबंदी के कारण सभी को पकड़ लिया गया। हालांकि, होटल संचालक मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।

नौकरी का झांसा देकर लाई जाती थीं युवतियां

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गिरोह नौकरी दिलाने के नाम पर दिल्ली और पश्चिम बंगाल से युवतियों को पटना लाता था। पुलिस के अनुसार, इस धंधे का तरीका काफी आधुनिक था। ग्राहकों को वॉट्सऐप पर युवतियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं और डील तय होने के बाद उन्हें होटल बुलाया जाता था।

सभी युवतियां बालिग, जांच जारी

पश्चिमी एसपी संकेत कुमार ने जानकारी दी है कि बरामद की गई सभी युवतियां बालिग हैं। ये युवतियां दिल्ली, पश्चिम बंगाल और बिहार की रहने वाली हैं। फिलहाल गांधी मैदान थाने में सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड और फरार होटल संचालक की तलाश में जुटी हुई है। जांच जारी है।

(रिपोर्ट: विनोद प्रसाद, ब्यूरो चीफ, तृप्ति प्रमाण)

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh