---Advertisement---

जौनपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा: पत्नी मायके से नहीं आई तो मोबाइल टावर पर चढ़ा शौहर, 3 घंटे तक पुलिस के फूले हाथ-पांव |

---Advertisement---

जौनपुर (तृप्ति प्रमाण ब्यूरो चीफ – दिलीप कुमार):

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नेवादा गांव में शुक्रवार की रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नाराज युवक अचानक मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। युवक अपनी पत्नी की विदाई न होने से इस कदर खफा था कि उसने टावर की ऊंचाई पर चढ़कर करीब तीन घंटे तक जमकर हंगामा काटा। इस अजीबो-गरीब ड्रामे को देखने के लिए वहां ग्रामीणों का तांता लग गया, वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। काफी मान-मनौव्वल और ठोस आश्वासन मिलने के बाद ही युवक नीचे उतरा।

विवाद के बाद मायके चली गई थी जीवनसंगिनी

मिली जानकारी के मुताबिक, मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के चाचकपुर फुलमंडी मोहल्ले का है। यहाँ के निवासी गुलशन मौर्य का कुछ समय पहले अपनी पत्नी साधना मौर्या के साथ किसी बात को लेकर आपसी मनमुटाव हो गया था। पति से नाराज होकर साधना अपने मायके सैदनपुर (जफराबाद) चली गई थी। शुक्रवार की रात गुलशन अपनी पत्नी को वापस लिवाने के लिए अपनी ससुराल पहुंचा था।

ससुराल वालों ने विदाई से किया इनकार, तो टावर पर चढ़ा दामाद

ससुराल पहुंचने के बाद गुलशन ने पत्नी की विदाई की बात कही, लेकिन साधना के परिजनों ने मौजूदा हालातों को देखते हुए फिलहाल विदाई करने से साफ मना कर दिया। ससुराल पक्ष के इस फैसले से गुस्साया दामाद आव देखा न ताव, पास ही में स्थित एक ऊंचे मोबाइल टावर पर फूर्ती से चढ़ गया।

युवक के टावर पर चढ़ने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। जफराबाद थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी तुरंत अपनी पुलिस टीम और जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नीचे से ही युवक को समझाने की कोशिश की और लड़की पक्ष के लोगों को भी बुलाकर बातचीत की। पुलिस की लंबी समझाइश और आखिरकार पत्नी को साथ भेजने के ठोस आश्वासन के बाद युवक का गुस्सा शांत हुआ और वह सुरक्षित नीचे उतर आया, तब जाकर प्रशासन और परिजनों ने राहत की सांस ली।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh