---Advertisement---

मुरादाबाद: श्री कंठ सेवा समिति ने कबाड़ियों के लिए किया बड़ा ऐलान, सावन में चलेगी मोबाइल कार सेवा और लगेगा 72 घंटे नॉनस्टॉप भंडारा |

---Advertisement---

मुरादाबाद। सावन के पवित्र महीने में शिव भक्तों और कांवड़ियों की सेवा के लिए श्री कंठ सेवा समिति ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आज (12 जुलाई 2026) सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यालय पर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी सावन मास के दौरान कांवड़ियों के लिए मोबाइल कार सेवा और विशाल भंडारे के आयोजन को लेकर कई बड़े निर्णय लिए गए।

सावन के हर रविवार को मिलेगी ‘मोबाइल कार सेवा’

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 2 अगस्त, 9 अगस्त, 11 अगस्त और 16 अगस्त को मुरादाबाद से बृजघाट के बीच विशेष ‘मोबाइल कार सेवा’ चलाई जाएगी। इस सेवा के माध्यम से मार्ग में चलने वाले शिव भक्तों को जल, फल, जरूरी दवाइयां, बिस्किट, कोल्ड ड्रिंक, भोजन और मिठाइयां जैसी आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध कराई जाएंगी। समिति पिछले 11 वर्षों से लगातार सावन के प्रत्येक रविवार को भोले के भक्तों की इसी तरह नि:स्वार्थ सेवा करती आ रही है।

मिलन विहार गेट पर लगेगा 72 घंटे का नॉनस्टॉप भंडारा

समिति द्वारा इस वर्ष भी सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आगामी 21, 22 और 23 अगस्त को लगातार 3 दिनों तक (कुल 72 घंटे) मिलन विहार गेट पर डॉ. विवेक गोयल के आवास के बाहर नॉनस्टॉप भंडारा चलाया जाएगा।

बैठक में कई दिग्गज पदाधिकारी रहे मौजूद

साईं हॉस्पिटल के पीछे स्थित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यालय और संभावित प्रत्याशी रवि चौधरी के सौजन्य से शाम 5:00 बजे आयोजित इस बैठक को सफल बनाने में समिति के अनेक पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष प्रांशु जोशी, अंशुल गुप्ता, सुनील कुमार शर्मा, राजू गुप्ता, रवि चौधरी, शरद शर्मा, अंकुर भारद्वाज, गौरव गुप्ता, वैभव शर्मा, विनीत मलिक, शिबू पांडे, दीपक गुप्ता और सुधांशु कौशिक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अध्यक्ष प्रांशु जोशी ने सभी क्षेत्रवासियों और शिव भक्तों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और सेवा व्यवस्था को सफल बनाने की अपील की है।

(संवाददाता: अंकित पाल, मुरादाबाद)

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh