गंज बाजार में गणपति बप्पा को 201 किलो के लड्डू का महाभोग, धार्मिक झांकियों ने मोहा मन |

Share:

श्री गणेश महोत्सव के तहत महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैष्णो कला मंच के कलाकारों ने प्रस्तुत कीं धार्मिक झांकियां

मुरादाबाद। श्री गणेश महोत्सव के तहत बुधवार को गंज बाजार में आयोजित गणपति महाआरती में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और महाआरती की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा।

गणपति बप्पा को लगाया 201 किलो के लड्डू का महाभोग

महाआरती के दौरान भगवान गणेश को 201 किलो के लड्डू का महाभोग अर्पित किया गया। यह महाभोग कनिका ज्वेलर्स के संजय कट्टा की ओर से लगाया गया।

महाभोग के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। गणपति बप्पा के जयकारों और धार्मिक वातावरण से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया।

धार्मिक झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

महाआरती के बाद वैष्णो कला मंच के कलाकारों ने धार्मिक झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं का मनोरंजन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना से हुई। इसके बाद कलाकारों ने शिव-पार्वती की मनोहर झांकी प्रस्तुत की। धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रहीं मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती प्रिया अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

आयोजन में सचिन अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, अंकुर गोयल, आलोक कट्टा, नीति अग्रवाल, आयुष गोयल, गौरव मदान, सोनू मराठा, हरीश मराठा, निमेष और समीर सहित अन्य लोगों का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रदीप अरोड़ा ने किया।

तृप्ति समाचार चैनल की ओर से ब्यूरो चीफ पंडित शरद शर्मा एवं सहयोगी अंकित पाल की रिपोर्ट।

संवाददाता: अंकित पाल, मुरादाबाद

Share: