वसई-विरार: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजित पवार की जयंती के पावन अवसर पर बुधवार, 22 जुलाई 2026 को वसई-विरार शहर महानगरपालिका (VVCMC) मुख्यालय में एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें नमन किया।
राज्य के विकास में योगदान को किया गया याद
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने राज्य के विकास और जनसेवा में स्व. अजित पवार के अतुलनीय योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनका नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमता हमेशा प्रेरणादायी रहेगी।
कई वरिष्ठ अधिकारी और पूर्व महापौर रहे मौजूद
इस गरिमामय आयोजन में पूर्व महापौर अजीव पाटील, महानगरपालिका आयुक्त पृथ्वीराज बी.पी. (भा.प्र.से.), सभागृह नेता प्रफुल्ल साने, अतिरिक्त आयुक्त दीपक सावंत, उपायुक्त स्वाती देशपांडे और मुख्य अग्निशमन अधिकारी रोहन मोरे सहित महानगरपालिका के कई वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम अत्यंत शांतिपूर्ण और सम्मानजनक वातावरण में संपन्न हुआ।