---Advertisement---

MSEB की बैठक में उठी आवाज लाई रंग, धानिव बाग में 200 KVA के दो नए ट्रांसफार्मर स्थापित; बिजली संकट से मिलेगी मुक्ति |

---Advertisement---

नालासोपारा पूर्व के धानिव बाग क्षेत्र में लंबे समय से बिजली समस्याओं से जूझ रहे नागरिकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। महावितरण (MSEB) की हालिया बैठक में उठाई गई मांगों के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में 200 KVA क्षमता के दो अत्याधुनिक नए ट्रांसफार्मर लगा दिए हैं। यह स्थापना धानिव बाग नाका और धानिव बाग तालाब के समीप की गई है।

हजारों नागरिकों को मिलेगी निर्बाध बिजली सप्लाई

इन दोनों ट्रांसफार्मरों के चालू होने से धानिव गांवठन, धानिव बाग तालाब और आसपास की घनी आबादी वाले इलाकों को सीधा लाभ पहुंचेगा। लो-वोल्टेज और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग से परेशान उपभोक्ताओं को अब सुचारू और नियमित बिजली आपूर्ति मिलने की पूरी उम्मीद है।

वार्ड के लिए स्वीकृत हुए हैं कुल 7 ट्रांसफार्मर

स्थानीय प्रतिनिधि प्रदीपिका सिंह ने बताया कि पूरे प्रभाग में बिजली ढांचे को दुरुस्त करने के लिए MSEB प्रशासन के समक्ष 7 नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग रखी गई थी। प्राथमिकता के आधार पर 2 ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिए गए हैं, जबकि बचे हुए 5 अन्य स्थानों पर काम तेजी से जारी है, जिन्हें जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

विरोध के बावजूद एकजुटता से पूरा हुआ कार्य

काम के दौरान कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा अड़चन डालने और विवाद पैदा करने की कोशिश की गई थी। हालांकि, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभाग के साथी प्रतिनिधियों पंकज पाटिल और धर्मेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। सभी सहयोगियों की तत्परता से ही ट्रांसफार्मर लगाने का काम बिना किसी बाधा के संपन्न हो सका।

बैठक में पुरजोर तरीके से उठा था जनहित का मुद्दा

गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुई MSEB अधिकारियों की समीक्षा बैठक में स्थानीय उपभोक्ताओं की मूलभूत समस्याओं—जैसे अघोषित पावर कट, अनियमित आपूर्ति और बेतहाशा बढ़कर आ रहे बिजली बिलों—को प्रमुखता से रखा गया था। अधिकारियों को जनता की तकलीफों से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द समाधान की चेतावनी दी गई थी, जिसका सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर नजर आ रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh