---Advertisement---

लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज का 8वां शपथ ग्रहण समारोह: कौशल त्रिपाठी बने नए अध्यक्ष, क्लब को मिला ‘बेस्ट क्लब ऑफ द ईयर’ का प्रतिष्ठित अवॉर्ड |

---Advertisement---

तृप्ति प्रमाण न्यूज़ / जौनपुर

रिपोर्टर / ब्यूरो चीफ: दिलीप कुमार

जौनपुर: शहर के होटल रिवर व्यू में रविवार को लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज का 8वां शपथ ग्रहण समारोह बेहद भव्य और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस समारोह में वर्ष 2026-27 के कार्यकाल के लिए कौशल त्रिपाठी ने नए अध्यक्ष के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सामाजिक सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए क्लब को डिस्ट्रिक्ट 321E के ‘बेस्ट क्लब ऑफ द ईयर’ के अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके साथ ही पूरे मंडल में सर्वाधिक रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए भी क्लब को विशेष सम्मान मिला।

दीप प्रज्ज्वलन और वंदना से हुआ कार्यक्रम का आगाज

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उदय चंदानी, दीक्षा अधिकारी डॉ. क्षितिज शर्मा, अधिष्ठापन अधिकारी एवं वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उमेश चंद कक्कड़, संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू और निवर्तमान अध्यक्ष अतुल सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात लियो मायरा सिंह व संवि सिंह ने गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी और लायन रजनी साहू ने ध्वज वंदना प्रस्तुत की।

नवगठित कार्यकारिणी ने ली दायित्वों की शपथ

समारोह की शुरुआत में निवर्तमान अध्यक्ष एमजेएफ अतुल सिंह ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए अपने कार्यकाल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उमेश चंद कक्कड़ ने नई कार्यकारिणी को पद की शपथ दिलाई। इसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष कौशल त्रिपाठी, सचिव हाफिज शाह और कोषाध्यक्ष डॉ. चंदन नाथ गुप्ता समेत पूरी टीम ने अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

लायंस इंटरनेशनल की ओर से मिला सम्मान और पत्रिका का विमोचन

समारोह के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उदय चंदानी ने निवर्तमान अध्यक्ष अतुल सिंह को ‘बेस्ट क्लब ऑफ द ईयर’, सर्वाधिक रक्तदान अभियान का अवॉर्ड, इंटरनेशनल पिन तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्लब की विशेष ‘हिन्दू व्रतोत्सव पर्व पत्रिका’ का विमोचन भी किया गया।

वहीं गैट एरिया लीडर डॉ. क्षितिज शर्मा ने संतोष गुप्ता, सुशील कुमार विश्वकर्मा, ताहिर कादरी ‘सोनू’ और वंशिका सिंह को क्लब की औपचारिक सदस्यता ग्रहण कराई।

ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत

नवनिर्वाचित अध्यक्ष कौशल त्रिपाठी का ढोल-नगाड़ों की गूंज और पुष्पमालाओं के साथ जोरदार अभिनंदन किया गया। शहर की विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उन्हें नए कार्यकाल के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन अर्चना सिंह ने किया, जबकि आयोजन संयोजक राजीव गुप्ता व रत्नेश वैश्य ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस विशेष अवसर पर डॉ. दिलीप सिंह, जय कृष्ण साहू ‘जैकी’, विष्णु सहाय, धर्मेंद्र सेठ, प्रदीप सिंह, सैयद मोहम्मद मुस्तफा, मनीष गुप्ता, रामेश्वर त्रिपाठी, अरुण त्रिपाठी, डॉ. रजनीकांत द्विवेदी, विवेक सिंह, दयाशंकर निगम, रविंद्र सिंह ‘ज्योति’, अनिल अस्थाना, ऋतु त्रिपाठी, आराधना सिंह सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक और लायंस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh