एसडीएम निधि शुक्ला की शानदार पहल: कांवड़ यात्रा को लेकर मीरगंज में अहम बैठक, शिवभक्तों की सेवा और सुरक्षा के दिए कड़े निर्देश |

Share:

संवाददाता: लादेन मंसूरी

मीरगंज (बरेली):

आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मीरगंज तहसील प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। अपनी कुशल कार्यशैली और दूरदर्शिता के लिए पहचानी जाने वाली उप जिलाधिकारी (SDM) निधि शुक्ला ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की। उनकी इस त्वरित सक्रियता और प्रशासनिक प्रबंधन की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

एआरओ और कोटेदारों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक

एसडीएम निधि शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित इस विशेष बैठक में एआरओ मीरगंज और क्षेत्र के सभी राशन कोटेदार उपस्थित रहे। बैठक में एसडीएम साहिबा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने कोटेदारों को निर्देशित किया कि कांवड़ियों के मार्ग में विश्राम, शुद्ध पेयजल, जलपान और अन्य प्राथमिक सुविधाओं की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

मजबूत सूचना तंत्र और सुरक्षा पर कड़ा पहरा

कानून-व्यवस्था को अपनी प्राथमिकताओं में रखते हुए एसडीएम ने कहा कि प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने सभी कोटेदारों और संबंधित कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि क्षेत्र में होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की जानकारी तत्काल उच्च अधिकारियों को दें, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।

सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील

अपनी संवेदनशील प्रशासनिक छवि के अनुरूप एसडीएम निधि शुक्ला ने मीरगंज की जनता से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस बार भी सभी नागरिक सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए इस पवित्र पर्व को हर्षोल्लास और गरिमा के साथ संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।

Share: