समसपुर पनियरिया में मनाई गई समर बहादुर उर्फ राजबहादुर यादव की दूसरी पुण्यतिथि
जौनपुर। प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अपने चाचा समर बहादुर उर्फ राजबहादुर यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर उनके सामाजिक योगदान को याद किया। समसपुर पनियरिया स्थित पैतृक गांव में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राजबहादुर हमेशा समाजसेवा के लिए तत्पर रहते थे और लोगों के सुख-दुख में बढ़-चढ़कर मदद करते थे। वह दिखावे से दूर रहकर नौकरी में रहते हुए भी जरूरतमंद लोगों की सहायता करते थे।

कार्यक्रम में भाजपा नेता रामसूरत मौर्या ने कहा कि स्वर्गीय समर बहादुर उर्फ राजबहादुर यादव समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए हमेशा खड़े रहते थे और अपने दायित्वों के प्रति बेहद संवेदनशील थे। पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री रमेश यादव ने कहा कि राजबहादुर केवल गांव तक सीमित नहीं थे, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते थे।

इस दौरान भाजपा नेता रविंद्र मिश्रा, राजदेव यादव, श्याम कन्हैया सिंह, शरद सिंह, जितेंद्र सिंह झिनकू, अजय सिंह खर्चू और संतोष सिंह समेत अन्य लोगों ने स्वर्गीय राजबहादुर यादव के जीवन और सामाजिक कार्यों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव मम्मन ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर पहुंचे सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दुर्गेश सिंह पिंटू, राजन मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य श्याम बाबू यादव, रमेश विश्वकर्मा, संतोष यादव, सुजीत सिंह, रमेश यादव, उमाशंकर, प्रमोद यादव, सत्य लाल यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
संवाददाता : शम्भू विश्वकर्मा




