---Advertisement---

मुरादाबाद: श्रीकण्ठ सेवा समिति ने रचा इतिहास, सावन के अंतिम दिनों में 72 घंटे का नॉनस्टॉप विशाल भंडारा शुरू |

---Advertisement---

मुरादाबाद (तृप्ति प्रमाण) | संवाददाता अंकित पाल:

पावन सावन मास के अंतिम तीन दिनों के अवसर पर पीतल नगरी मुरादाबाद में शिवभक्ति की अनूठी बयार बह रही है। ‘श्रीकण्ठ सेवा समिति मुरादाबाद’ की ओर से पिछले 10 वर्षों की अटूट परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी 72 घंटे के अनवरत (नॉनस्टॉप) महाभंडारे का भव्य आयोजन किया गया है।

वैदिक हवन-पूजन के साथ हुई शुरुआत

समिति के माननीय अध्यक्ष प्रियांशु जोशी के नेतृत्व में दिल्ली रोड स्थित मिलन विहार के मुख्य प्रवेश द्वार पर वैदिक रीति-रिवाज से हवन-पूजन संपन्न हुआ, जिसके पश्चात भंडारे का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

व्यंजनों का विशाल भंडार और सुंदर झांकियां

72 घंटे तक लगातार चलने वाले इस भंडारे में कांवड़ियों और आम श्रद्धालुओं के लिए तरह-तरह के व्यंजनों का इंतजाम किया गया है। इसमें फल-फ्रूट, कढ़ी-चावल, राजमा-चावल, खीर, आलू की सब्जी, मैकरोनी, पास्ता, जावे, पकौड़ी और कोल्ड ड्रिंक्स जैसी चीजें शामिल हैं। भंडारे के साथ-साथ आयोजित की जा रही शानदार धार्मिक झांकियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं, जिन्हें देखने और प्रसाद ग्रहण करने के लिए शहर की जनता भारी संख्या में जुट रही है।

आयोजन में प्रमुख सहयोग और सेवादार

इस विशाल आयोजन में मुख्य भूमिका अंशुल गुप्ता एवं रवि चौधरी की रही। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष प्रियांशु जोशी, अंकुर भारद्वाज, मालिक निर्देश शर्मा, राजीव गुप्ता, मनीष शर्मा, ऋषभ शर्मा, गौरव गुप्ता, मीडिया प्रभारी पंडित शरद शर्मा और मीडिया प्रभारी पंडित ईश्वर शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

शिवभक्तों की निष्काम सेवा में भरत शर्मा, विश्वास शर्मा, नवम शर्मा और रितेश सैनी समर्पित सेवादार के रूप में दिन-रात कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा संजीव बालियान, श्रद्धा शर्मा, सोनी शर्मा, रश्मि शर्मा, अभिषेक शर्मा, अंशुल शर्मा, सरदार सुखविंदर सिंह, रिंकल भाई, सार्थक गिरी, राजेश गिरी, मनोज गिरी और मोहित रस्तोगी सहित समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपना विशेष योगदान दिया।

(हमारे तृप्ति प्रमाण व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करना ना भूलें, आगे की खबरों से अपडेट होने के लिए धन्यवाद। – अंकित पाल, संवाददाता, मुरादाबाद)

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh