---Advertisement---

मुरादाबाद: सावन के अंतिम सोमवार की पूर्व संध्या पर दिल्ली रोड पर उमड़ा शिवभक्तों का जनसैलाब, विधायक रामवीर सिंह और महापौर विनोद अग्रवाल ने किया स्वागत |

---Advertisement---

मुरादाबाद (तृप्ति प्रमाण) | संवाददाता अंकित पाल:

पवित्र सावन मास के अंतिम सोमवार से ठीक एक दिन पहले रविवार को पीतल नगरी मुरादाबाद का दिल्ली रोड ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। कांवड़ियों और शिवभक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए पूरे मार्ग पर भक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला।

कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने शिविरों में दीं शुभकामनाएं

इस पावन अवसर पर कुंदरकी के लोकप्रिय विधायक श्री रामवीर सिंह जी ने दिल्ली रोड का दौरा किया। उन्होंने मार्ग पर चल रहे सभी भंडारा शिविरों में जाकर आयोजकों और शिवभक्तों को शुभकामनाएं दीं। विधायक जी ने मीडिया की सकारात्मक भूमिका की सराहना करते हुए ‘तृप्ति प्रमाण’ चैनल के ब्यूरो चीफ व रिपोर्टर अंकित पाल को एक श्रेष्ठ कर (स्मृति चिह्न) भेंट कर सम्मानित किया और सभी पत्रकार बंधुओं को बधाई दी।

महापौर विनोद अग्रवाल ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा

इसी कड़ी में मुरादाबाद महानगर के महापौर माननीय विनोद अग्रवाल जी ने भी दिल्ली रोड पहुँचकर कांवड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने भोले के भक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके साथ ही महापौर जी ने ‘तृप्ति प्रमाण’ चैनल के रिपोर्टर अंकित पाल जी व शर्मा जी को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

(हमारे तृप्ति प्रमाण व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करना ना भूलें, आगे की खबरों से अपडेट होने के लिए धन्यवाद। – अंकित पाल, संवाददाता, मुरादाबाद)

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh