सगी बहन न होने पर भी धूमधाम से मनाते हैं रक्षाबंधन
मनोरंजन जगत के मशहूर टैलेंट हेड और ‘इंटरनेशनल आइकॉनिक अवॉर्ड्स’ के संस्थापक मोहम्मद नागमान लतीफ के लिए रक्षाबंधन का त्यौहार बेहद खास है। यद्यपि उनकी कोई सगी बहन नहीं है, फिर भी वे हर साल इसे अपने जीवन की महत्वपूर्ण महिलाओं के साथ पूरे उत्साह से मनाते हैं। उनका मानना है कि भाई-बहन का रिश्ता सिर्फ खून के रिश्तों तक सीमित न होकर स्नेह, सम्मान और आत्मिक सुरक्षा का प्रतीक होता है।
रूपाली गांगुली, शाइनी और निकी वर्मा बांधती हैं राखी
नागमान लतीफ ने बताया कि लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ फेम अभिनेत्री रूपाली गांगुली उन्हें हर साल राखी बांधती हैं और वे उनसे जीवन के कई महत्वपूर्ण अनुभव सीखते हैं। इसके साथ ही ‘पांड्या स्टोर’ फेम अभिनेत्री शाइनी के साथ भी उनका अटूट रिश्ता है। शाइनी से जुड़ी एक पुरानी याद शेयर करते हुए नागमान ने बताया कि जब वे पहली बार उन्हें राखी बांधने घर आई थीं, तब आरती का दीपक तक नहीं मिल पा रहा था। इसके अलावा ZEE5 की वरिष्ठ उपाध्यक्ष माला, दोस्त निकी वर्मा और कजिन बहन नसीरा भी उनके जीवन में बहन की खास जगह रखती हैं।
‘सुरक्षा और स्नेह का प्रतीक है रक्षाबंधन’
नागमान का मानना है कि यह पर्व केवल भाई द्वारा बहन की रक्षा करने की जिम्मेदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि बहनों से मिलने वाले निस्वार्थ प्यार का उत्सव है। इस साल भी वे अपनी बहनों के साथ घर पर समय बिताकर इस दिन को सादगी और खुशियों के साथ मनाने वाले हैं।
(रिपोर्ट: साहिल यादव – तृप्ति प्रमाण)