---Advertisement---

वैतरणा खाड़ी में अवैध रेत उत्खनन पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, नाव और सक्शन पंप जलाकर किए नष्ट |

---Advertisement---

नायब तहसीलदार के नेतृत्व में उड़न दस्ते की सख्त कार्रवाई

वसई तालुका स्थित वैतरणा खाड़ी में अवैध रूप से चल रहे रेत उत्खनन के खिलाफ राजस्व विभाग के जिला गौण खनिज उड़न दस्ते ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी और जिला खनिकर्म अधिकारी के दिशा-निर्देशों पर नायब तहसीलदार चंद्रकांत पवार के नेतृत्व में उड़न दस्ते ने छापेमारी कर अवैध खनन में प्रयुक्त संसाधनों को पूरी तरह नष्ट कर दिया।

नाव को आग लगाकर खाड़ी में डुबोया, तीन वाहन जब्त

अभियान के दौरान खाड़ी में बिना अनुमति रेत निकालने में प्रयुक्त लोहे की नाव और सक्शन पंप को आग के हवाले कर दिया गया। उपकरणों के पुन: उपयोग को रोकने के उद्देश्य से जली हुई नाव को खाड़ी में डुबो दिया गया। इसके साथ ही अवैध रेत और पत्थरों का परिवहन कर रहे तीन ट्रकों को जब्त कर लिया गया है।

धमकियों के बावजूद जारी रही कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान उड़न दस्ते के अधिकारियों पर दबाव बनाने तथा उन्हें धमकाने का प्रयास भी किया गया। इसके बावजूद राजस्व विभाग की टीम ने बिना झुके पूरी मुस्तैदी के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्रीय रेत माफियाओं में भारी हड़कंप मचा हुआ है।

(रिपोर्ट: तृप्ति प्रमाण, वसई)

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh