---Advertisement---

बिना किसी आदेश के ट्रांसफार्मर स्थानांतरित करने से ग्रामीणों में रोष, सुधार न होने पर मुख्यमंत्री से शिकायत की चेतावनी |

---Advertisement---

बक्सा पावर हाउस के उटरूकला गांव का मामला

जौनपुर जिले के बक्सा पावर हाउस अंतर्गत बबुरा फीडर के उटरूकला गांव में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को बिना किसी आधिकारिक आदेश के अचानक स्थानांतरित किए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिजली विभाग के जिम्मेदारों और लाइनमैन की मिलीभगत से सुविधा शुल्क लेकर ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है।

उपभोक्ताओं के सामने खड़ी हुई बिजली की विकट समस्या

ट्रांसफार्मर को आबादी से दूर लगाए जाने के कारण ग्रामीणों को अपने घरों तक विद्युत तार ले जाने में अत्यधिक कठिनाई हो रही है। इस बाबत स्थानीय निवासी ए.पी. सिंह और अन्य उपभोक्ताओं ने मुख्य अभियंता को लिखित शिकायत दर्ज कराकर ट्रांसफार्मर को पुनः उसके मूल स्थान पर स्थापित करने की मांग की थी। हालांकि, अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

मुख्यमंत्री से शिकायत और धरना-प्रदर्शन की दी चेतावनी

अधिकारियों के उदासीन रवैये से नाराज ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि यदि ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द यथावत नहीं किया गया, तो वे मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करेंगे। साथ ही, ग्रामीणों ने मांग पूरी न होने पर उग्र धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है।

(संवाददाता: शम्भू विश्वकर्मा, तृप्ति प्रमाण)

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh