---Advertisement---

विरार के भारोल गांव में अघोरी पूजा सामग्री मिलने से दहशत; सूखे पत्ते पर नाम लिखे मिलने से बढ़ा रहस्य |

---Advertisement---

तृप्ति प्रमाण | विरार

पालघर जिले के विरार पूर्व स्थित मांडवी पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत भारोल गांव में एक संदिग्ध अघोरी पूजा का मामला सामने आया है। मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के स्कायवॉक ब्रिज के समीप एक एकांत स्थान पर तंत्र-मंत्र में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

सूखे पत्ते पर लिखा मिला व्यक्ति का नाम

घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान वहां रखी पूजा सामग्री के बीच एक सूखे पत्ते पर “कुणाल किशोर वाघेला” नाम स्पष्ट रूप से लिखा हुआ दिखाई दिया। सुनसान इलाके में इस प्रकार से नाम लिखा पत्ता और पूजा की सामग्री मिलने के बाद स्थानीय लोगों में किसी अनहोनी को लेकर डर का माहौल व्याप्त है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि संबंधित नाम का व्यक्ति कौन है और इस कृत्य का मुख्य उद्देश्य क्या था।

प्रशासनिक जांच और अफवाहों से बचने की मांग

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से यह पता लगाना चाहिए कि यह कृत्य किसने किया है। इसके साथ ही, प्रबुद्ध नागरिकों ने अंधविश्वास तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक अफवाहों से बचने की सलाह दी है।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh