---Advertisement---

थाना भोजीपुरा में पुलिसकर्मियों ने मनाया रक्षाबंधन, महिला पुलिसकर्मियों ने बांधी राखियां |

---Advertisement---

थाना परिसर में बना पारिवारिक और सौहार्दपूर्ण माहौल

बरेली जिले के थाना भोजीपुरा परिसर में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पवित्र पर्व धूमधाम और भ्रातृत्व भाव के साथ संपन्न हुआ। प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान थाने का माहौल पूरी तरह से पारिवारिक नजर आया। कार्यक्रम में महिला उप-निरीक्षक (म०उ०नि०) स्वेता त्यागी के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों ने साथी पुरुष जवानों की कलाई पर रक्षा-सूत्र (राखी) बांधकर उनकी दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सुरक्षा का संकल्प और बांटी गईं खुशियां

राखी बांधने के उपरांत पुरुष पुलिसकर्मियों ने भी महिला सहकर्मियों को उनकी सुरक्षा और सम्मान का वचन दिया। इसके बाद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर त्यौहार की शुभकामनाएं दीं।

‘घर से दूर पुलिस बल ही हमारा परिवार’

प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस बल एक परिवार की भांति कार्य करता है। अपने घरों से दूर रहकर जनता की सुरक्षा में तैनात जवानों के लिए ऐसे आयोजन आपसी सामंजस्य, विश्वास और भाईचारे को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर निरीक्षक अपराध राजबली सिंह, वरिष्ठ उप-निरीक्षक राजकुमार सिंह, म०उ०नि० स्वेता त्यागी सहित थाने के समस्त उप-निरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी और स्टाफ उपस्थित रहा।

(संवाददाता: लादेन मंसूरी, तृप्ति प्रमाण)

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh