---Advertisement---

जन्मदिन पर डोनल बिष्ट ने चुना सेवा का रास्ता, वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ बांटी खुशियां |

---Advertisement---

भव्य पार्टी की बजाय सादगी को दी प्राथमिकता

अभिनेत्री डोनल बिष्ट ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक प्रेरणादायक और मानवीय मिसाल पेश की है। हाल ही में फिल्म ‘M.R.P.’ में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए वाहवाही लूटने वाली डोनल ने जन्मदिन पर किसी बड़ी सेलिब्रिटी पार्टी का आयोजन करने के बजाय मुंबई के एक वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ अपना दिन बिताने का निर्णय लिया।

बुजुर्गों के साथ बांटी खुशियां और मिला आशीर्वाद

वृद्धाश्रम में डोनल ने बुजुर्गों से आत्मीय बातचीत की और उनके साथ खुशनुमा पल साझा किए। बातचीत, हंसी-मजाक और भावनात्मक संवाद के बीच पूरा माहौल जीवंत हो उठा। डोनल का कहना है कि असली खुशी दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने में है। बुजुर्गों से मिले स्नेह और आशीर्वाद ने उनके जन्मदिन के इस दिन को अमूल्य और अविस्मरणीय बना दिया।

वर्कफ्रंट पर नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त

हाल ही में ‘M.R.P.’ में नजर आईं डोनल बिष्ट फिलहाल अपने एक नए और अनोखे फिल्म प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। हालांकि इस अपकमिंग प्रोजेक्ट से जुड़ी विस्तृत जानकारियां अभी गुप्त रखी गई हैं, लेकिन दर्शकों के बीच उनके नए अवतार को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। डोनल का यह कदम दर्शाता है कि बिना किसी दिखावे के भी किसी खास दिन को यादगार बनाया जा सकता है।

(संवाददाता: साहिल यादव, तृप्ति प्रमाण)

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh