---Advertisement---

बरेली पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने किया भव्य स्वागत |

---Advertisement---

बरेली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल बुधवार को बरेली पहुंचे। सर्किट हाउस पहुंचने पर कैंट विधायक और प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने उन्हें पटका पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। डॉ. अग्रवाल गोरखपुर से कई बार विधायक रह चुके हैं और पार्टी के प्रमुख चेहरों में शामिल हैं।

सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के कार्यक्रमों में लेंगे भाग

कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने बताया कि डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल बरेली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर देंगे संदेश

विधायक संजीव अग्रवाल ने बताया कि बीते 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण के रहे हैं। डॉ. अग्रवाल इन कार्यक्रमों के माध्यम से बरेली की जनता का मार्गदर्शन करेंगे और सरकार की उपलब्धियों से उन्हें अवगत कराएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh