---Advertisement---

बोईसर और शिवाजी नगर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का भव्य जुलूस, हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की दिखी मिसाल |

---Advertisement---

12 रबीउल अव्वल पर उमड़ा अकीदतमंदों का जनसैलाब

पालघर जिले के औद्योगिक शहर बोईसर और आसपास के शिवाजी नगर क्षेत्र में 12 रबीउल अव्वल के मुबारक मौके पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बोईसर और शिवाजी नगर से विशाल जुलूस निकाले गए। बोईसर में रिफाई मोहल्ला, भंडारवाड़ा और धनानी नगर से निकले जुलूस बोईसर मस्जिद से होते हुए मुख्य मार्ग, रेलवे स्टेशन रोड, नवापुर मार्ग से संजय नगर और ओसवाल क्षेत्र की ओर आगे बढ़े।

विभिन्न क्षेत्रों से आए जुलूस मुख्य यात्रा में हुए लीन

दूसरी ओर, अवध नगर और शिवाजी नगर से निकले भव्य जुलूस मधुर होटल के समीप पहुंचकर बोईसर के मुख्य जुलूस में शामिल हुए। अलग-अलग क्षेत्रों से आए जुलूसों के एक साथ मिलने से पूरा मार्ग अकीदतमंदों से गुलजार हो गया। जुलूस के पूरे मार्ग में उत्साह, शांति और धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।

जगह-जगह लंगर और सामाजिक सद्भाव की मिसाल

जुलूस में शामिल लोगों के लिए स्थानीय समाजसेवियों और नागरिकों द्वारा जगह-जगह पीने के पानी, फलाह, जलपान और भोजन की व्यापक व्यवस्था की गई। इस दौरान सर्वसमाज के लोगों ने एक-दूसरे का सहयोग करते हुए मानव सेवा की मिसाल पेश की। आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह के साथ-साथ आपसी सम्मान, शांति और सामाजिक सौहार्द का मजबूत संदेश दिया।

(संवाददाता: पराग यादव, तृप्ति प्रमाण)

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh