भाजपा के पालघर जिलाध्यक्ष भरत राजपूत ने जन्मदिन पर किसानों के लिए जुटाए 11 लाख रुपये |

Share:

उत्तर भारतीय मोर्चा ने भी किसानों की मदद के लिए सौंपा 51 हजार रुपये का चेक, उपहारों के बजाय आर्थिक सहयोग की अपील

पालघर : जन्मदिन के अवसर पर उपहार और भेंट स्वीकार करने के बजाय किसानों की सहायता को प्राथमिकता देते हुए भाजपा के पालघर जिला अध्यक्ष भरत राजपूत ने आर्थिक सहयोग जुटाने की पहल की। महाराष्ट्र में कम बारिश के कारण संकट का सामना कर रहे किसानों की मदद के लिए मुख्यमंत्री सहायता निधि में कुल 11 लाख रुपये का सहयोग जुटाया गया।

इस कुल राशि में भरत राजपूत ने स्वयं 1 लाख 51 हजार रुपये का योगदान दिया। वहीं, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की ओर से 51 हजार रुपये का चेक सौंपा गया। इसके अलावा अन्य सामाजिक संगठनों और लोगों ने भी आर्थिक सहयोग दिया।

भरत राजपूत ने अपने जन्मदिन पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से अपील की थी कि वे उन्हें उपहार देने के बजाय किसानों की सहायता के लिए आर्थिक योगदान करें। उनकी इस अपील के बाद किसानों की मदद के लिए सहयोग राशि जुटाई गई।

कार्यक्रम में दहानू नगर परिषद के उपाध्यक्ष जगदीश राजपूत सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तर भारतीय मोर्चा की ओर से जिला अध्यक्ष आरबी सिंह, जिला उपाध्यक्ष ललित माली और अखिल गर्ग, जिला महासचिव तुषार साबू और डीपी सिंह तथा बोईसर मंडल अध्यक्ष रवि सिंह ने 51 हजार रुपये का चेक सौंपा।

इस अवसर पर भरत राजपूत ने कहा कि वे विकास की राजनीति करते हैं। भाजपा उनके लिए केवल पार्टी नहीं, बल्कि परिवार है।

किसानों की सहायता के लिए जन्मदिन पर जुटाई गई इस सहयोग राशि को मुख्यमंत्री सहायता निधि में देने की पहल कार्यक्रम का प्रमुख विषय रही।

रिपोर्ट:

Share: