गिरिडीह शहर में आज भाजपा महिला मोर्चा की ओर से ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिलाओं से संबंधित कानूनी प्रावधानों और राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर चल रही चर्चाओं के मद्देजर निकाला गया।
पदयात्रा शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए टावर चौक पर संपन्न हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ (महिला आरक्षण विधेयक) पर संसद में चर्चा और निर्णय प्रक्रिया को लेकर अपनी स्थिति रखी। कार्यक्रम में राहुल गांधी का प्रतीकात्मक पुतला दहन भी किया गया।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. विनीता ने इस अवसर पर कहा कि संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के शीघ्र क्रियान्वयन की मांग लगातार उठाई जा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं पर कार्य कर रही है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका देने का है।
प्रदर्शन में शामिल महिला कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रशासन को अपना ज्ञापन सौंपा और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।