---Advertisement---

हरिदया फाउंडेशन का डॉक्टर्स डे पर नेक कदम: 100 विद्यार्थियों में बांटी शैक्षणिक सामग्री, एकल महिलाओं के लिए निःशुल्क उपचार की घोषणा |

---Advertisement---

पालघर। डॉक्टर्स डे के अवसर पर सामाजिक संस्था हरिदया फाउंडेशन (पंजीकृत) की ओर से बुधवार को जिला परिषद विद्यालय, वंजारवाडा, बोईसर में सेवा एवं जनकल्याण का एक प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के कक्षा पहली से पांचवीं तक के 100 विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।

शिक्षा और स्वास्थ्य के संगम का कार्यक्रम

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को नोटबुक, पेंसिल, शार्पनर, रबर, ड्राइंग बुक तथा क्रेयॉन कलर्स वितरित किए गए। बोईसर पूर्व के वरिष्ठ नागरिक दिलीप पाटील, जगदीश यादव, कुसुम पाटिल तथा दशरथ संखे ने विद्यार्थियों को यह सामग्री वितरित की और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने इस पहल का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

एकल महिलाओं के लिए आजीवन निःशुल्क उपचार

इस अवसर पर हरिदया फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. राजेश हरिनाथ यादव ने समाजहित में एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने एकल महिलाओं तथा उनके परिवार के सदस्यों को आजीवन निःशुल्क औषध उपचार उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। डॉ. यादव ने कहा कि समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना फाउंडेशन का प्रमुख उद्देश्य है और संस्था भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य करती रहेगी।

कार्यक्रम का सफल आयोजन

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया। इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र वड़े तथा हरिदया फाउंडेशन के सदस्य विजय पाटिल, रविंद्र यादव, मुकेश, शिवाजी और रामयश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय प्रशासन एवं अभिभावकों ने हरिदया फाउंडेशन के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की।

(तृप्ति प्रमाण संवाददाता पराग यादव की रिपोर्ट के आधार पर)

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh