---Advertisement---

ऑपरेशन वज्रपात में जौनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 शातिर असलहा तस्कर गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार बरामद |

---Advertisement---

ताजुद्दीनपुर पुलिया के पास स्वाट टीम और पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में थाना मछलीशहर पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम ने ‘ऑपरेशन वज्रपात’ के तहत अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ताजुद्दीनपुर पुलिया के पास संदिग्धों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन व्यक्तियों को रोककर जब तलाशी ली गई, तो उनके पास से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद हुआ।

5 पिस्टल, 7 तमंचे और चोरी की 2 मोटरसाइकिलें बरामद

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 5 देशी पिस्टल, 7 अवैध तमंचे और चोरी की 2 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। पुलिस द्वारा की गई कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे एक अंतरजनपदीय असलहा तस्कर गिरोह का हिस्सा हैं और अवैध हथियारों की सप्लाई में लिप्त थे।

प्रयागराज के रहने वाले हैं तीनों आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्करों की पहचान प्रयागराज जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र स्थित ढोकरी गांव निवासी शिव प्रकाश मिश्रा व मनकामेश्वर मिश्रा, तथा खोजापुर निवासी प्रियांशु शुक्ला के रूप में हुई है। पुलिस इस गिरोह के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है ताकि अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

(रिपोर्ट: दिलीप कुमार, ब्यूरो चीफ – तृप्ति प्रमाण)

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh