ब्यूरो चीफ: दिलीप कुमार
जौनपुर: शाहगंज थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, अपहरण और दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत अंजाम दी गई।
बिहार का रहने वाला है आरोपी, अयोध्या मार्ग के पास से दबोचा गया
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शाहगंज थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 146/2026 (बीएनएस की धारा 137(2), 87, 64(2) व 3/4 पॉक्सो एक्ट) में नामजद अभियुक्त शिवम कुमार सिन्हा (पुत्र संजय प्रसाद सिन्हा), निवासी रामसागर तला, थाना विष्णुपथ, जिला गया (बिहार) को शाहगंज रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर (अयोध्या मार्ग) के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया।
न्यायालय भेजने की प्रक्रिया जारी, गिरफ्तारी टीम में ये रहे शामिल
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक विनोद कुमार, आरक्षी आलोक सिंह और महिला आरक्षी रीता चौहान शामिल रहीं।