मनोर स्थित शिवध्येय अकादमी में शिक्षक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
---Advertisement---

मनोर स्थित शिवध्येय अकादमी में शिक्षक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया |

[post_dates]

---Advertisement---

विद्यार्थियों ने कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों के प्रति जताया आभार, नितेश जाधव का विशेष सत्कार

मनोर, पालघर: बिरसायत, मनोर स्थित शिवध्येय अकादमी की ओर से शनिवार, 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। अकादमी के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का आयोजन कर अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम में श्री दिग्विजय कुमावत सर, श्री संतोष जनाठे, श्री दामोदर कासट, श्री प्रकाश खांडेकर, श्री शिवा सालुंके सहित अकादमी के शिक्षक श्री प्रसाद गुरव, श्री साई केदार और श्री रोशन जाधव उपस्थित रहे।

नितेश जाधव का विशेष सत्कार

कार्यक्रम के दौरान शिवध्येय अकादमी के विद्यार्थी श्री नितेश जाधव का स्नातक शिक्षक के रूप में चयन होने पर विशेष रूप से सत्कार किया गया।

शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की।

शिक्षा, मेहनत और निरंतरता का दिया संदेश

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने शिक्षा, मेहनत और निरंतरता के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा, नियोजन और व्यवस्था अकादमी के विद्यार्थियों ने स्वयं उत्स्फूर्त रूप से संभाली। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के कारण शिक्षक दिवस का कार्यक्रम आनंददायक और प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।

संवाददाता: पराग यादव

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh