यूपी

मुरादाबाद में भगवान परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, सैकड़ों युवाओं ने लिया भाग |

मुरादाबाद, दिनांक 19 अप्रैल 2026: भगवान विष्णु के छठे अवतार, ज्ञान, शील एवं शक्ति के प्रतीक भगवान परशुराम जी की जयंती के पावन अवसर पर परशुराम संघर्ष समिति, मुरादाबाद के तत्वावधान में एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

पुलिस प्रशासन की अनुमति एवं सहयोग से आयोजित इस शोभायात्रा का शुभारंभ रविवार, 19 अप्रैल 2026, प्रातः 10:30 बजे एमडीए किले से किया गया। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए काशीराम नगर, लाइनपार से गुजरकर परशुराम चौक, बुद्ध विहार पर संपन्न हुई।

कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सूर्य शर्मा, रजत श्रोतरीय, विशाल शर्मा, राघव शर्मा, प्रणवीर शर्मा, शंकर शर्मा, अभिषेक शर्मा, रचित शर्मा, दुष्यंत कौशल, रोहतास शर्मा, प्रखर, त्रिभुवन, नवम शर्मा, विशाल दिक्षित, अंशुल शर्मा, विश्वास शर्मा, अमन शर्मा, अमित शर्मा, तरुण शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण युवा बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं कवरेज तृप्ति प्रमाण चैनल के ब्यूरो चीफ पंडित शरद शर्मा द्वारा किया गया।

आयोजन समिति के अनुसार, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, सांस्कृतिक मूल्यों एवं परंपराओं का संरक्षण एवं प्रसार करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रजत शर्मा एवं समस्त ब्राह्मण युवाओं की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आसपास के क्षेत्रों में भी विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनकी जानकारी संबंधित समितियों द्वारा समय-समय पर साझा की जाएगी।

Sharad Sharma

Senior Journalist & Chief Editor covering breaking national and international news stories.