---Advertisement---

मुरादाबाद के श्री सनातन धर्म मंदिर में 4 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, तैयारियां पूरी |

---Advertisement---

30 वर्षों की परंपरा: चंचल कुमार राजू के निर्देशन में सजेगा भव्य दरबार मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश): रेलवे हड़ताल कॉलोनी स्थित प्रसिद्ध श्री सनातन धर्म मंदिर में इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पिछले लगभग 30 वर्षों से श्री चंचल कुमार राजू के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में यह आयोजन अनवरत रूप से आयोजित किया जा रहा है। इसी समृद्ध परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी 4 सितंबर 2026, दिन शुक्रवार को जन्माष्टमी का पावन उत्सव हर्षोल्लासपूर्वक आयोजित किया जाएगा।

गणमान्य अतिथि होंगे शामिल जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर अनेक प्रमुख गणमान्य व्यक्ति मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। आमंत्रित अतिथियों में विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष श्री राजकमल गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य सुंदर गिरी महाराज (छोटू महाराज), हिंदू वाहिनी के अध्यक्ष संस्कार कात्याल, एडवोकेट विवेक कुमार, बजरंग दल से रोहित, स्थानीय पार्षद देशरत्न कात्याल एवं देवेंद्र जत्राना विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

झांकियां, भजन-कीर्तन और बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी आकर्षण का केंद्र आयोजन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं लीलाओं पर आधारित मनमोहक एवं भव्य झांकियां सजाई जाएंगी। इसके साथ ही सुमधुर भजन-कीर्तन और बच्चों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली रंगारंग व आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होंगी। बच्चों को विभिन्न नृत्य विधाओं का प्रशिक्षण देने तथा तैयारियों को अंतिम रूप देने में कविता गुप्ता का विशेष व सराहनीय योगदान रहा है।

समिति और कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए आयोजक समिति के मुख्य कार्यकर्ता रमेश मेहता, नितिन सेठी, रत्नाकर मेहता, एडवोकेट राजा तिलकधारी एवं कविता गुप्ता दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजक श्री चंचल कुमार राजू ने नगर के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर प्रांगण पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद लेने व पुण्य लाभ अर्जित करने की भावभरी अपील की है।

संवाददाता: मुरादाबाद से संवादाता अंकित पाल

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh