साई दुर्गा मित्र मंडल की मेहनत लाई रंग
नायगांव पूर्व के नागरिकों की सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। स्थानीय लोगों की तीन वर्षों से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए नायगांव पूर्व में आज से एक फायर ब्रिगेड वाहन की स्थायी तैनाती कर दी गई है। यह उपलब्धि साई दुर्गा मित्र मंडल के निरंतर प्रयासों और संघर्ष के बाद संभव हो सकी है।
Sunteck One World परिसर में तैनात हुई गाड़ी
साई दुर्गा मित्र मंडल वर्ष 2023 से महानगरपालिका प्रशासन से क्षेत्र में स्थायी फायर स्टेशन बनाने की पुरजोर मांग कर रहा था। मंडल का तर्क था कि आपात स्थिति में जब तक नया फायर स्टेशन नहीं बनता, तब तक कम से कम एक दमकल वाहन की तैनाती यहां बेहद जरूरी है। लोकनेता हितेंद्र ठाकुर और पूर्व नगरसेवक कन्हैया भोईर के मार्गदर्शन में किए गए प्रयासों के बाद अब Sunteck One World परिसर में फायर ब्रिगेड गाड़ी की तैनाती कर दी गई है।
जल्द बनेगा स्थायी फायर स्टेशन, आपातकालीन नंबर जारी
मनपा आयुक्त और महापौर ने साई दुर्गा मित्र मंडल को आश्वासन दिया है कि नायगांव पूर्व में जल्द ही भूमि आवंटित कर स्थायी फायर स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। आपात स्थिति में नागरिक सीधे 9822321684 नंबर पर संपर्क कर दमकल सेवा प्राप्त कर सकते हैं। सुविधा मिलने पर मंडल ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया है।