---Advertisement---

नायगांव में भारी बारिश से यमुना नगर मार्ग पर जलभराव, आम जनजीवन प्रभावित |

---Advertisement---

सड़कों पर जमा पानी, यातायात और राहगीर परेशान

नायगांव में लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी जमा हो गया है। बापाणे बीट चौकी के पास स्थित यमुना नगर मार्ग पर भारी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सड़क पर पानी भरने के कारण वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ गई है, वहीं पैदल चल रहे राहगीरों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

हर साल दोहराई जाती है जलभराव की समस्या

स्थानीय निवासियों के मुताबिक, यमुना नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या कोई नई नहीं है। हर साल मानसून के दौरान इस इलाके की सड़कें पानी में डूब जाती हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है। सड़क पर जमा पानी की वजह से गड्ढे नजर नहीं आ रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है।

प्रशासन से जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

लगातार हो रही परेशानियों को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। निवासियों का कहना है कि जलनिकासी प्रणाली को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए और इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि बारिश के मौसम में हर साल लोगों को इस प्रकार की कठिनाइयों से न जूझना पड़े।

संवाददाता: साहिल यादव

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh