उपमहापौर मार्शल लोपीस के जन्मदिन पर BVA भवन में हुआ आयोजन; सैकड़ों नागरिकों ने उठाया योजनाओं का लाभ
नालासोपारा (पालघर):
उपमहापौर श्री मार्शल लोपीस के जन्मदिन के सुअवसर पर बहुजन विकास आघाड़ी (BVA) भवन, नालासोपारा में निःशुल्क आयुष्मान भारत कार्ड, आभा (ABHA) कार्ड एवं ई-श्रम कार्ड पंजीकरण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। बहुजन विकास आघाड़ी की समाजसेविका श्रीमती रुचिता नाईक की विशेष पहल पर आयोजित इस शिविर में स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी।
शिविर के दौरान सैकड़ों पात्र लाभार्थियों का ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण किया गया तथा उन्हें योजना से संबंधित दस्तावेज एवं कार्ड प्रक्रिया पूर्ण कराकर उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा नागरिकों को सरकारी एवं सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में उपलब्ध लाखों रुपये तक के मुफ्त इलाज एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान लाभान्वित नागरिकों ने इस जनहितकारी एवं जनकल्याणकारी पहल के लिए उपमहापौर मार्शल लोपीस, रुचिता नाईक एवं बहुजन विकास आघाड़ी का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर बहुजन विकास आघाड़ी की श्रीमती सविता कांबले, श्री रोहन डिसूजा, श्रीमती रिजवाना शेख, श्रीमती शुभांगी धर्शे, श्रीमती अनिता कनोजिया, श्रीमती भाविका चावड़ा एवं श्री अमित नाईक सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।