‘तबेला चाय-जमजम बिरयानी’ का वीडियो वायरल
नालासोपारा पूर्व के वाकणपाड़ा स्थित ‘तबेला चाय-जमजम बिरयानी’ नामक खाद्य प्रतिष्ठान को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुकान में रखे चावल और अन्य खाद्य पदार्थों के बीच एक बड़ा चूहा दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो वायरल होते ही इलाके में हड़कंप मच गया है और खाद्य पदार्थों की स्वच्छता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
नागरिकों ने जताई नाराजगी, कड़े एक्शन की मांग
इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों और ग्राहकों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। निवासियों का कहना है कि खाद्य पदार्थों में चूहे का पाया जाना सीधे तौर पर आम जनता की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ है। नागरिकों ने अन्न एवं औषधि प्रशासन (FDA) से तुरंत इस दुकान का निरीक्षण करने और खाद्य सुरक्षा अधिनियम (Food Safety Act) के तहत दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विभाग की जांच के बाद ही साफ होगी स्थिति
हालांकि, वायरल हो रहे वीडियो के दावों की अभी तक आधिकारिक रूप से स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है। संबंधित प्रशासनिक विभाग और FDA की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की वास्तविक सच्चाई स्पष्ट होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर बिकने वाले खाने-पीने के सामान में हाइजीन और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन होना अनिवार्य है।
(रिपोर्ट: राजेश कोरी, ब्यूरो चीफ – तृप्ति प्रमाण)