मुंबई (संवाददाता: साहिल यादव): मशहूर टीवी शो ‘ओ हमनवा तुम देना साथ मेरा’ के आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त नया मोड़ आने वाला है। एक तरफ जहां अराध्या और विवान के रिश्ते पर लगा विवाद का बादल छंटता नजर आ रहा है, वहीं दूसरी तरफ अपराजिता की जिंदगी में तूफान आने वाला है।
अराध्या की साजिश हुई कामयाब कहानी में मोड़ तब आता है जब सुधा, शीला के साथ रंगोपाल के घर पहुंचकर अराध्या और विवान की शादी के लिए अपनी सहमति दे देती हैं। इस खबर से परिवार राहत की सांस लेता है। लेकिन सच यह है कि अराध्या ने खुद ही होटल के वीडियो की रिकॉर्डिंग करके ब्लैकमेलिंग का जाल बुना था ताकि विवान से उसकी शादी तय हो सके।
रक्षित को मिला प्यार का सबूत इसी बीच, रक्षित को इंस्पेक्टर नवीन से कोल्ड स्टोरेज की फुटेज वाली पेन ड्राइव मिलती है। वीडियो में अपराजिता को अपने लिए प्यार का इजहार करते देखकर रक्षित खुशी से झूम उठता है और चाहता है कि अपराजिता खुद अपने मुंह से अपने प्यार का इकरार करे।
अपराजिता के सामने धर्मसंकट शादी की मंजूरी देने के बाद सुधा अपराजिता के सामने एक चौंकाने वाली शर्त रखती हैं। वह कहती हैं कि अराध्या और विवान के भावी जीवन के लिए अपराजिता को रक्षित से दूरी बनानी होगी। मालती इस अनुचित मांग का कड़ा विरोध करती है। सबसे बड़ा सस्पेंस यह है कि रक्षित ने सुधा और अपराजिता की यह पूरी बातचीत सुन ली है।