---Advertisement---

गणेशोत्सव से पहले वसई-विरार की सड़कों के गड्ढे भरें, वरना होगा रास्ता रोको आंदोलन: कांग्रेस की चेतावनी |

---Advertisement---

वसई-विरार (रिपोर्टर: तृप्ति प्रमाण): आगामी गणेशोत्सव त्योहार को देखते हुए वसई-विरार शहर की बदहाल सड़कों का मुद्दा गरमा गया है। वसई-विरार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्याध्यक्ष रतन तिवारी ने महानगरपालिका आयुक्त से सड़कों के बड़े-बड़े गड्ढों की तत्काल मरम्मत और पैचवर्क कराने की जोरदार मांग की है।

शहर की मुख्य सड़कें बदहाल, हादसों का खतरा रिपोर्टर तृप्ति प्रमाण के अनुसार, नालासोपारा स्टेशन से पेल्हार, फुलपाड़ा, धानिव बाग, सहकार नगर, प्रगति नगर, ओस्तवाल नगरी, संतोष भवन, वसई फाटा, सातिवली, कामन और एवरशाइन सिटी सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में सड़कों की हालत बेहद जर्जर है। लगातार हो रही बारिश से गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का जोखिम बढ़ गया है।

आंदोलन की कड़ी चेतावनी कांग्रेस कार्याध्यक्ष रतन तिवारी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि गणपति आगमन से पहले सड़कों की मरम्मत का काम पूरा नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी जनता के हक के लिए सड़कों पर उतरकर ‘रास्ता रोको आंदोलन’ करेगी।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh